भाजपा सरकार कारपेट एक्सपो मार्ट निर्माण में धांधली की जांच कराकर योगी सरकार को रिपाेर्ट सार्वजनिक करना चाहिए। नौ वर्ष के गुणगान से कालीन नगरी का भला नहीं होगा। यह कहना है विधायक जाहिद बेग का। वह मंगवालर निजी आवास पर पत्रकारर्वा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में होने वाले एक्सपो लेकर प्रदेश सरकार सजग नहीं है। उन्होंने आयोजन से पहले एक्सपो निर्माण की जांच करानेे की मांग की है।
विधायक ने कहा कि जिले में एक्सपो मार्ट ओवरब्रिज और सड़कें सपा सरकार की देन हैं। डबल इंजन की सरकार ने 9 वर्षों में जिले को कुछ भी नहीं दिया है।
विधायक ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कालीन के मझोले निर्यातक बुनकर और मजदूर आर्थिक तंगी झेल रहे है। कहा कि प्रदेश सरकार एक्सपो का श्रेय लेना चाहती है, लेकिन कालीन उद्यमियों की मांग पूरी नहीं करना चाहती है।