फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार फेल, युवा, किसान सभी त्रस्त : विश्वनाथ

विज्ञापन
ऊंज सीमा पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। युवा, किसान, व्यापारी, छात्र हर कोई त्रस्त हो चुका है। जनता 2027 में प्रदेश से भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। वह शनिवार को ऊंज सीमा पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए तो सपा पीडीए का गठबंधन बना रही है, लेकिन बसपा जनता का गठबंधन बनाएगी। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहा है। बूथ और सेक्टर का गठन पूरे प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारी कर रहे हैं। समाज का हर वर्ग सरकार से परेशान हो चुका है। धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता समझ चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी, अमरजीत गौतम, हरिशंकर सिंह चौहान, महेंद्र गौतम, कृष्ण कुमार पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें