फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे छात्र का शव वरुणा में मिला

Mon, 03 Oct 2016 01:38 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी के भद्रकाली मंदिर के समीप वसुही नदी में डूबे चौरी बाजार के छात्र शंभू का शव रविवार को वरूणा नदी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने शव को बाहर निकला। पुलिस की सूचना पर चौरी पुलिस ने परिवार वालों को खबर दी। परिवार वालों ने शिनाख्त की। इस दौरान घर के लोग रो रोकर बेहाल हो गए। चौरी बाजार निवासी शंभू विश्वकर्मा शनिवार को अपने दोस्तों के साथ भद्रकाली मंदिर पर दर्शन करने के लिए गया था। वहां दर्शन के बाद सभी दोस्त वसुही नदी में नहाने लगे। इस दौरान चार किशोर डूबने लगे। तीन को लोगों ने बचा लिया लेकिन शंभू डूब गया। रविवार को सुबह करीब 10 बजे शंभू का शव बहते-बहते वसुही नदी से वरूणा में पहुंच गया। सत्तनपुर के ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें