एएसपी अनूप कुमार ने थाना क्षेत्र के दरगाह में शनिवार की शाम पकड़ी चौक पर लोगों से संवाद स्थापित किया। कहा कि किसी को जबरदस्ती रंग बिल्कुल न लगाएं। यदि कोई होली नहीं खेलना चाहता है तो उसके साथ होली न खेलें, क्योंकि होली का आनंद तभी आता है जब दोनों लोग एक दूसरे को रंग लगाएं। कहा कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। आगे होली भी है। इसलिए आपसी प्रेम और सौहार्द बहुत जरूरी है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपका पड़ोसी आहत हो। संवाद