फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भदोही व मिर्जापुर के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को 27वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व डीआईओएस अंशुमान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भदोही व मिर्जापुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस दौरान 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में मिर्जापुर के दीपक राय ने प्रथम, भदोही के निलेश यादव द्वितीय व आजाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मिर्जापुर के विनय प्रथम, भदोही के चंदन द्वितीय व भदोही के ही शुभम बिंद तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 600 मीटर सब जूनियर वर्ग में भदोही के अमित कुमार प्रथम, मिर्जापुर के प्रीतम यादव द्वितीय व सोनभद्र के जयदेव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में सुमन पटेल सोनभद्र प्रथम, अमीषा पटेल सोनभद्र द्वितीय व मीना मौर्य भदोही तृतीय रहीं। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में मिर्जापुर की साक्षी यादव प्रथम, भदोही की ममता पाल द्वितीय व मिर्जापुर की सपना कुमारी तृतीय रही। इसी तरह 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रीति कुमार सोनभद्र प्रथम, मिर्जापुर की बिंदा द्वितीय व मिर्जापुर की ही अपराजिता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बालक सीनियर वर्ग में भदोही के शिवम एस यादव प्रथम, भदोही के रवि यादव दूसरा और मिर्जापुर के शिवम गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से 100 मीटर बालक जूनियर वर्ग में भदोही राजन यादव प्रथम, मिर्जापुर शिवचरन यादव द्वितीय व सोनभद्र संदीप यादव तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में आदिल कुमार सोनभद्र प्रथम, विवेक मिर्जापुर द्वितीय व जूनियर गोला प्रक्षेप में आकाश भदोही प्रथम व सागर मिर्जापुर दूसरे स्थान पर रहे। संचालन डॉ. अजय पांडेय व अध्यक्षता प्रबंधक आशीष सिंह बघेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें