फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी महजूदा में 8.45 तक नहीं पहुंचे डॉक्टर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए दूर न जाना पड़े, उनके घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल जाए इसके लिए सरकार ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने का काम शुरू किया है। सरकार के प्रयास से कई अस्पतालों में काफी बदलाव भी आया है, लेकिन भदोही जिले के कुछ अस्पतालों की दशा जस की तस है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने के लिए अस्पतालों को जनपद स्तरीय अधिकारियों ने गोद भी लिया, लेकिन वे गोद लेने के बाद अस्पताल जाना भूल गए। सुरियावां ब्लाक के महजूदा पीएचसी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अपर उप जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए इस अस्पताल में सोमवार को सुबह 8.45 बजे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। 8.57 बजे डॉक्टर ने अवकाश के लिए आवेदन डाल दिया। ऐसे में यहां पूरे दिन अस्पताल का संचालन फार्मासिस्ट के सहारे हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली ओपीडी का जायजा सोमवार को लिया गया तो अस्पताल आठ बजे बंद था। 8.05 बजे अस्पताल खुला। उसके यहां चौकीदार कम स्वीपर व वार्डब्वाय ही रहे। पूछने पर बताया कि डॉक्टर साहब आते होंगे। 8.45 बजे तक वह नहीं आए। इसी बीच कर्मियों ने डॉक्टर को फोन करके मामले की जानकारी दी। तभी 8.57 बजे उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल और व्हाट्सएप ग्रुप में छुट्टी का आवेदन कर दिया। उसके बाद पूरे दिन फार्मासिस्ट ने ही लोगों का इलाज किया। यहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कलीम ने फोन पर वार्ता के दौरान बताया कि वह अवकाश पर हैं। बताया कि करीब छह माह पहले अपर उप जिलाधिकारी आए थे। उस समय समस्याओं के बारे में अवगत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें