फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क लेपन कार्य में न बरते लापरवाही:राव

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को देर शाम मिर्जापुर-गोपीगंज सड़क पर चल रहे गड्ढामुक्ति अभियान का निरीक्षण किया। सड़क पर कार्यदाई संस्था की ओर से होने वाले लेपन कार्य की बिंदुवार बारीकियां परखे। कार्यदाई संस्था को हिदायत दिया है कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विभागीय निर्देश का उल्लंघन होने पर भुगतान पर भी असर पड़ सकता है। अभियंता एसबी राव ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभाग दुर्गा पूजा, दशहरा, विसर्जन, दीपावली पर्वों के मद्देनजर लगभग पांच करोड़ की लागत से 663 किमी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को अभियान में शामिल कर गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। प्रथम चरण में नगरीय क्षेत्र से होकर मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज की सीमाओं को जोड़ रही सड़कों को प्रमुखता दी जा रही है। अभियान अंतर्गत बजट की डिमांड शासन को भेजी गई है लेकिन कार्यदाई संस्थाओं को भुगतान तभी संभव होगा जब बजट विभाग को मिलेगा। एक सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्र की ओर अभियान शुरु हो जाएगा। निरीक्षण में अवर अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, जेई सुजीत यादव आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें