फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में एकत्रित न होने दें गंदा पानी: गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लाॅक सभागार में बुधवार को ब्लॉक के संयुक्त अधिकारियों के तत्वावधान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। जिसमें मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गीता देवी ने मच्छर जनित बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि बारिश के सीजन में हमारे आसपास पानी इकट्ठा हो जाते हैं। जिसमें मच्छरों के पनपने से बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपके आसपास भी ऐसा है तो पानी को इकट्ठा न होने दें। इसके अलावा मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। अध्यक्षता करते हुए एडीओ अजय कुमार पांडेय ने समस्त आशा, ग्राम प्रधान सेक्रेटरी को संचारी रोग के प्रचार-प्रसार के लिए रैली निकालने और डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर गणेश राय, अंकित सिंह, शोएब अहमद, राजेश कुमार, सुशील कुमार बिंद, गीता, सुरेखा पाल, लाल बहादुर, संतरा, रेनू, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें