ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी एआरओ, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीएम ने पीठासीन, मतदान अधिकारियों से कहा कि निडर होकर चुनाव कार्य संपन्न कराएं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता के भेष में खुफिया पुलिस की तैनाती की गई है जो संभावित अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी किसी भी दल का आतिथ्य स्वीकार न करें।