ज्ञानपुर। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार सोमवार की देर शाम जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किए। निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी लेकर संदिग्ध सामानों की खोजबीन की। कारागार में कार्यरत कर्मचारियों को हिदायत दिया है कि शासन की ओर से कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी नहीं रखी जाए। कैदी मिलान के दौरान सुरक्षा चौबंद रखकर ही कारागार के अंदर प्रवेश दिए जाएं। कारागार परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सा, खानपान, महिला बैरक की विशेष निगरानी का निर्देश जेलर राजेश वर्मा को दिया। निरीक्षण के समय जेलर राजेश वर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।