फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलतीं डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु न मिलने पर जहां संतोष जताया तो वहीं साफ- सफाई के साथ ही व्यवस्था संबंधी अन्य हिदायत दी। जिला जेल में बंदियों की समस्या की जानकारी लेने के लिए डीएम-एसपी दोपहर बाद अचानक जिला जेल पहुंचे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहकर बारी-बारी से प्रत्येक बैरकों की जांच की। साथ ही बंदियों से उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने बताया कि महिला के अलावा अन्य सभी बैरकों की तलाशी की गई। जेल के अंदर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था संतोषजनक पाया गया। बताया कि जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाया गया। जेल प्रशासन को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। रूटीन निरीक्षण के तहत जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें