फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब...लेखपाल-कानूनगो कर रहें हैं मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जैसे-जैसे चुनाव का दौर नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजस्व विभाग का शिकंजा बिना किसी निर्देश और एसडीएम कोर्ट में विचारधीन मामलों को तूल पकड़ाया जाने लगा है। दरअसल कुछ इसी तरह की हुई मनमानी के खिलाफ कुसौली गांव निवासी अनिता देवी पत्नी चिंरजीव लाल ने डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थना देकर मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरोप लगाया कि तहसील ज्ञानपुर की खतौनी में उसके नाम से जमीन का रकबा दर्ज है। बताया कि जमीन के रकबे में कई सहखातेदार हैं और अभी तक बंटवारा नहीं हो सका है। बावजूद इसके सहखातेदार मनमाफिक बंटवारा मानकर अपने-अपने हिस्से में निर्माण कर आबाद हैं। जब वह अपने हक में छप्पर आदि बनाकर जीविकोपार्जन कर रही है तो रास नहीं आ रहा है। बताया कि विवाद के चलते कई महीने से मामला एसडीएम कोर्ट में भी चल रहा है। मनबढ़ सहखातेदारों ने लेखपाल और कानूनगो से मिलीभगत कर उसके रिहायशी छप्पर को जेसीबी मशीन से गिराना कहीं से भी उचित नहीं है। पाली चौकी में शिकायत करने पर पुलिस कर्मी मनबढ़ों का साथ देकर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। दो दिन में मामले की जांच कराकर उसके साथ न्याय न हुआ तो वह अनशन के लिए बाध्य होगी। महिला के साथ मानिकचंद, अवधेश कुमार, विजय शंकर आदि भी रहे। इस संबंध में डीएम आर्यका अखौरी ने एसडीएम से जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें