फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के जनता दरबार में लगा शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर डीएम के जनता दरबार में शिकायतों का अंबार लग गया। पीड़ितों की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों से निस्तारण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के आनंदडीह-बनपुरवा निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. बजरंगी यादव ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 20 जुलाई को बाइक से गिर कर गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति पुलिस से मिलीभगत करते हुए फर्जी मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है और मुकदमे फंसाने की धमकी मिल रही है। मामले की जांच कराकर पीड़ित को न्याय द िलाय जाय। इसी क्रम में ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के देवाजीतपुर निवासी संजय गुप्ता ने कहा कि 12 जुलाई को सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला और हंडिया-प्रयागराज के मनबढ़ों ने जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर चोट पहुंचाते हुए सात हजार रुपये नकद छीनकर हजारों के सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऊपर से आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाया जाए। इसी क्रम में भदोही तहसील क्षेत्र के दुलमदासपुर निवासी लियाकत अली ने आरोप लगाया कि मनबढ़ राजकीय नलकूप संख्या 441बीजी की पक्की नाली पर जबरन अतिक्रमण करते हुए किसानों को सिंचाई नहीं करने दे रहे हैं और ग्रामीण जब नलकूप पर नहाने, बर्तन साफ करने आदि कार्यों के लिए जाते हैैं तब दुर्व्यवहार किया जाता है। नलकूप विभाग सहित तहसील अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। जांच कराकर मनबढ़ों के खजिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नलकूप की नाली को अतिक्रमणमुक्त कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें