जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक मंगलवार को डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। बायोमेडिकल बेस्टेज को सही तरीके से निस्तारित करने पर बल दिया।
सीएमओ को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर को एक पत्र लिखे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाईडलाइन नही होने के अभाव में आवंटित बजट का सही प्रयोग नही हो पा रहा है। अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच, आयुष्मान कार्ड बनाने की गति तेज करने के लिए कहा। फैमिली प्लानिंग, फर्स्ट रेफरल यूनिट की क्रियाशीलता, नवजात शिशुओं का नियमित वजन तौल रिपोर्ट अपडेट करने में डीघ ब्लाॅक की स्थिति ठीक नहीं मिली। इसके लिए डीएम ने सभी डीसीपीएम और बीसीपीएम को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।