फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीएम अध्यक्ष व एसपी बने राइफल क्लब के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला राइफल क्लब गठन को लेकर बैठक का हुई। जिसमें राइफल क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष एसपी डॉ. अनिल कुमार, सचिव व कोषाध्यक्ष एडीएम वित्त कुंवर वीरेंद्र मौर्य, मानद सदस्य एएसपी राजेश भारती, मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह सहित शमीम अंसारी, श्रीराम मौर्य, आलोक बरनवाल, ओम नाथ मिश्रा, भारतेंदु द्विवेदी, पुनीत मेहरा, मुरलीधर बिंद, मोहम्मद जुनेद राइफल क्लब के सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब के गठन के पीछे जिले के आम नागरिक को सुरक्षित एवं कुशलता पूर्वक शस्त्रों के लिए शिक्षित एवं प्रशिक्षित करना है। इसके अलावा जिले के निशानेबाजी को स्वस्थ खेल के रूप में विकसित करने के अलावा निशानेबाज प्रतियोगियों की राज्य/राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करना राइफल क्लब का उद्देश्य होगा। आगामी समय में राइफल क्लब समय-समय पर शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजित करने के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ एवं उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ के दिशा निर्देश का पालन कर व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने शूटर मोहम्मद जुनेद को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें