फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सहकारी समिति का डीएम ने किया निरीक्षण, किसानों से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शुक्रवार को साधन सहकारी समिति नागमलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद और बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान समिति पर खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध पाया गया। डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी सहकारी समितियों एवं निर्धारित वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसान संयम बरतें सभी को खाद मिलेगी। उन्होंने समिति सचिव को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद एवं बीज का वितरण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। इस मौके पर एआर कोआपरेटिव राम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें