जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम आर्यका अखौरी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल परिसर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के कार्यो का सोमवार को जिलाधिकारी आर्याका अखौरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आक्सीजन प्लांट के लिए जरूरी व्यवस्थाएं न होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट वाले जगह पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोविड की नियमित समीक्षा बैठक के दौरान भी इस संबंध में जरूरी कदम उठाने को कहा था। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई करने, स्थल को दुरुस्त करने के साथ ही इसमें लापरवाही न करने को चेताया भी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया है कि मंगलवार को ऑक्सीजन प्लांट आ जाएगा। इसके लिए बिजली कनेक्शन, रखरखाव आदि से संबंधी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।