ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव मरीज के लिए अधिकृत अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं कर सकेंगे। यदि सरकारी अस्पताल में बेड नही होगा तो अस्पताल उसे निजी अस्पताल में भेजेगा। मरीज यदि भुगतान करने में सक्षम नहीं है तो ऐसी दशा में आयुष्मान भारत योजना से उसका उपचार होगा। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड मरीजों के आवागमन के लिए पर्याप्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए।