न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत डीएम विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को 22 मुकदमों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने तहसील ज्ञानपुर के कनकपुर, पूरेगड़ेरिया, संसारापुर, सोनैचा, भिदिउरा, अकोढ़ा और अन्य मौजा में कुछ पट्टा की भूमि, कृषि व आवासीय आवंटन, भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों को देखा।