ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें फाइलेरिया के रोकथाम के लिए 22 नवंबर से सात दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। सभी सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह अपने अधीन आने वाली पीएचसी और एएनएम सेंटर का निरीक्षण करें। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में डाटा फीड न होने पर डीएम नाराज हो गई। उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नोटिस भेजने का निर्देश दिया। वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने को बुलाने और शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ संतोष चक आदि रहे।