फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवा लिख रहे चिकित्सकों को डीएम ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम गौरांग राठी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कमीशनखोरी के चक्कर में बाहर की दवा लिखना चिकित्सकों को भारी पड़ गया। सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बाहर की दवा लिखने वाले तीन चिकित्सकों को रंगेहाथ पकड़ा। चिकित्सकों को सुधरने की हिदायत देते हुए चिकित्सालय प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी गौरांग राठी सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, जहां उन्हें तमाम खामियां मिलीं। इमरजेंसी, एनआरसी, डेंगू वार्ड, प्लास्टर कक्ष आदि के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मौजूद दुर्व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इसके बाद खुद दवा काउंटर पर खड़े होकर मरीजों से बातचीत करने लगे। काउंटर पर पहुंचे एक मरीज ने जिलाधिकारी से चिकित्सालय में बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने दवा काउंटर पर दवाओं की पर्ची चेक करवायी। जहां 12 से अधिक मरीजों के पास दो पर्चियां मिलीं। जानकारी लेने पर पता चला कि एक पर सरकारी और दूसरे पर बाहर की दवा लिखी गई है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की क्लास लगाई और चिकित्सालय प्रशासन से स्पष्टीकरण भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें