फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीएम ने पकड़ी 39.78 लाख की स्टांप चोरी, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई (भदोही)। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शनिवार को भदोही तहसील क्षेत्र में जमीन की दो बड़ी रजिस्ट्री का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान 39.78 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गई। स्टांप चोरी पकड़ में आने के बाद डीएम ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि जल्लापुर स्थित आराजी संख्या 52 रकबा 1290 वर्ग मीटर आवासीय/अकृषक भूमि प्रतिफल 11655000 और बाजारी मूल्य मूल्यांकित कर दो सितंबर को रजिस्ट्री कराई गई। इसमें आठ लाख 16 हजार रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया गया। वहीं मौके पर विकृति संपत्ति के पास तीन से नौ मीटर चौड़ी इंटरलाकिंग पाई गई। इसमें सात लाख की स्टांप चोरी मिली। इसी तरह हरियांव में आराजी संख्या 610 के रकबा 0.346 हेक्टेयर कृषि भूमि की रजिस्ट्री में नौ लाख 42 हजार स्टांप शुल्क अदा किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि कार्य की जगह यहां प्लाटिंग होती मिली। इसमें 32.78 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गई। डीएम ने दोनों मामलों में वाद दाखिल कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। एआईजी स्टांप पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हर महीने तीन बड़ी रजिस्ट्री का निरीक्षण होना है। दोनों मामलों में क्रेताओं पर वाद दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें