फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमा के प्रतिनिधि डीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोरवा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बंद कराए गए आठ डाइंग हाउसों को बहाल कराने के लिए आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में एकमा के पूर्व अध्यक्ष रवि पाटोदिया ने कहा कि हम कोई भी नदी दूषित करने के खिलाफ हैं। कहा जा रहा है कि मोरवा नदी का पानी लाल हो गया है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले तो इसकी जांच होनी चाहिए थी कि नदी का पानी वास्तव में लाल हुआ है या नहीं। इतना ही नहीं यदि पानी लाल भी हुआ तो देखा जाना चाहिए कि किस डाइंग हाउस से ऐसा प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जो दोषी हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। एक साथ आठ डाइंग हाउसों के खिलाफ कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते वैसे ही कालीन उद्योग संकट झेल रहा है। जनवरी में वर्चुअल फेयर भी है। जो लोग नियमानुसार काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई तर्कसंगत नहीं है। सदस्यों ने बताया कि डीएम ने भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में जेपी गुप्ता, राजकुमार बोथरा, संजय गुप्ता, शमीम अंसारी, शाहिद अंसारी, विनय गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें