फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आम तोड़ने पर दिव्यांग को पीटा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के महजूदा गांव में आम तोड़ने के विवाद में पिटाई से घायल दिव्यांग बबलू चौहान (22) की शुक्रवार की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में तनाव को देखते हुए रात भर पुलिस के जवान तैनात रहे। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महजूदा गांव निवासी बबलू चौहान (22) पुत्र भोथू चौहान एक जून को दोपहर में गांव के ही संतोष उर्फ आशुतोष सिंह के आम के पेड़ से आम तोड़ने लगा। यह देख संतोष ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती किया। शुक्रवार की दोपहर में उसकी तबीयत फिर खराब हो गई। उल्टी दस्त बंद न होने पर सीएचसी सुरियावां से उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब 10 बजे उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।
भीम आर्मी से लेकर अन्य संगठन के लोग भी पहुंचने लगे। गांव में तनाव को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती संग भदोही, ज्ञानपुर, दुर्गागंज और सुरियावां थाने की पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को भोर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ आशुतोष के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या का केस बढ़ा दिया। कुछ घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आशुतोष कुमार सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें