फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंडलायुक्त ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंडलीय आब्जर्वर एवं मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी एवं अपर आयुक्त अभय कुमार पांडेय ने शनिवार को जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने राजकीय गेस्ट हाउस में डीएम गौरांग राठी, एसपी मीनाक्षी कात्यायन, एसडीएम भान सिंह संग बैठक कर फार्म छह, सात और आठ की समीक्षा की।
विज्ञापन

तहसील ज्ञानपुर में फार्म सात से अधिक नाम काटने का परीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल 34 हजार 636 नाम जोड़े गए, 25 हजार 316 नाम काटे गए और ढाई हजार से अधिक संशोधन के लिए आए। इसके बाद मंडलायुक्त बालीपुर में विलोपित सूची पर अंकित 10 नामों टिन्नीलाल भूज, रामचंद्र, मो. इकबाल, सुशीला देवी, फातिमा बेगम आदि मृतकों के स्थायी पते घर पर जाकर परिजनों से बात की। भदोही तहसील के अलग-अलग वार्ड में जाकर सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें