प्रयागराज में राज्य स्तरीय जेवलिंग में गोल्ड जीतने के बाद कोमल मध्य में। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
जंगीगंज। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिलें खुद रास्ता बना लेती हैं। भदोही की ऐसी ही एक होनहार बेटी जिसने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मदनपुर गांव की बेटी कोमल बिंद ने प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। कोमल अब तक राज्य स्तर पर तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में उन्होंने 46.50 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कोमल ने अपना आदर्श ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बताया। सफलता पर गांव में खुशी की लहर है।