चौराहे पर स्थित बसपा कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें छह दिसंबर को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी (मिर्जापुर) डॉ. रामजी राव ने कहा कि छह दिसंबर को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर कमलाशंकर भारती, महेंद्र गौतम, राम सनेही गौतम, रामलाल पाल, आशीष तिवारी, सलाउद्दीन अंसारी, सुनील गौतम और जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी आदि मौजूद रहे।