फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के नथईपुर गांव स्थित मार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर को घेर लिया। ड्राइवर ने किसी तरह गेहूं की खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मुनेश्वर गुप्ता के ड्राइवर विशाल पांडेय को मंगलवार की देर रात छुट्टी मिलने के बाद किसी किराए के वाहन से घर के लिए निकले थे। आरोप है कि जैसे ही घर के पास स्थित मार्ग पर जाने के लिए मुड़े। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात रोककर उल्टा सीधा पूछना शुरू कर दिए। बताया जाता है कि बदमाशों के हाथ में असलहा भी था। चालक ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसे और उसके मालिक जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसका विरोध करने पर तीनों दौड़ा लिए जिस पर वे भाग कर गेहूं के खेत में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई और जिला पंचायत सदस्य को घटना के बारे में बताया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। कोतवाल सदानंन्द सिंह ने बताया असलहा नही, रॉड लेकर चालक को कुछ लोग दौड़ाए थे। अभी तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें