फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लंबित वादों के निस्तारण के लिए जिला जज ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला जज अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में बुधवार को सभी कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ बैठक की। जुलाई से सितंबर माह तक चलने वाले राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के तहत आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया कि मध्यस्थता के साथ अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए हाईकोर्ट की ओर से मिले आदेश के बाद लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाना है। बताया कि इससे वादकारियों को त्वरित न्याय मिलेगा। बैठक में प्रधान न्यायाधीश रत्नेश मणि त्रिपाठी, अपर जिला जज प्रथम पुष्पा सिंह, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पाक्सो लोकेश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तरूणिमा पांडेय समेत अन्य न्यायाधीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें