फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज अखिलेश कुमार दूबे के साथ डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। तीसरे पहर चार बजे पहुंचे अधिकारियों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहकर जेल में बंदियों से मिलकर भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सारी जानकारी हासिल की। रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला- पुरुष बैरक, किशोर बैरक का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें