फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने सदस्यता अभियान का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सभी प्रकोष्ठों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि बूथ की मजबूती से पार्टी 2022 में भी सरकार बनाएगी। कहा कि जिस तरह से विकास की धारा उत्तर प्रदेश में बह रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की हर समस्याओं का समाधान किया गया है। विपक्ष के लोग निश्चित ही घुटने के बल खड़े होकर अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं और कोई विकल्प उनके पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में फिर से बनने जा रही है। जिसमें हमारे सभी पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से मिल रहे हैं। सदस्यता अभियान भी बेहतर ढंग से चल रहा है। बैठक में सत्यशील गुप्ता, सुरेंद्र कुमार दुबे, पंकज बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें