फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक का भांजा छह माह के लिए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सजायाफ्ता पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डाक्टर सिंह के भांजे विपुल सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को गोपीगंज कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व गोपीगंज के पर्वतपुर गांव में जल शक्ति मिशन योजना के तहत हो रहे कार्यों को रोकने संग कर्मचारियों से मारपीट का आरोप विपुल सिंह पर लगा था। उसी समय से ही वह पुलिस के रडार पर आ गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो वह कई संदिग्ध गतिविधियों में भी संलिप्त है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि गोपीगंज पुलिस की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें