ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सभी विभागों में जन संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ सहित अन्य पटलों पर आई शिकायतों का निस्तारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी वीरेंद्र मौर्या की देख रेख में तीनों तहसीलों, ब्लॉकों, विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों, बेसिक, माध्यमिक, सिंचाई, नहर और पुलिस महकमें में असंतुष्ट फीडबैक वाले शिकायतों पर कार्रवाई कर 242 शिकायतों में 192 का निस्तारण हुआ। डीएम ने कहा कि जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ जनसुनवाई पोर्टल पर कोई शिकायत लंबित रहती है तो लापरवाही मानी जाएगी।