फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण पर परिचर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। महिला जागरूक मंच की ओर से बुधवार को नई बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापक संगीता खन्ना ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। आज महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय तथा सामाजिक क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। परिचर्चा में महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मरक्षा तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर अंजना गुप्ता, सीमा खत्री, पूनम खत्री, रंजू गुप्ता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें