फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक व पर्यटन स्थलों को साथ जोड़ने पर चर्चा

Sun, 26 Mar 2017 02:03 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत माला योजना को सफल बनाने के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें धार्मिक और पर्यटन स्थलों को एक साथ जोड़ने के लिए चर्चा हुई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त राष्ट्रीय राज्यमार्ग 35 और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के संरेखण को अंतिम रूप देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एनएचआई की ओर से संस्था का चयन किया गया है। परियोजना के चौड़ीकरण में 11 गांव प्रभावित होंगे। इसमें कठारी, कोदरपट्टी, महादेवा, नुआव, विठ्ठलपुर, बारीगांव, महादेवपुर, कैयरमऊ, संवरा, चकजोधी, कोठरा शामिल हैं। शुरुआती सर्वेक्षण हो चुका है। डीएम सुरेश कुमार सिंह, भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, एसडीएम औराई आशीष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें