फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां के साथ भेदभाव: व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। तहसील उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार को नगर स्थित एक लॉन में हुई। इसमें नगर की समस्याओं के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष शेषधर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर में परिवहन व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विकास के तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में भदोही रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण किया जा रहा है, लेकिन अति महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन सुरियावां बदहाल पड़ा हुआ है। यहां न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल इत्यादि की। दूसरी तरफ नगर में समस्याओं की भरमार है। अगर इन्हें दुरुस्त कराया जाए तो व्यापारियों का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों ने कहा कि सुरियावां से हमेशा भेदभाव होता है, जो अत्यंद दुखद है। बताया कि सुरियावां पाली सड़क मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोगों आवागमन होता है, लेकिन मुख्यालय को जोड़ने वाले यह सड़क अब भी सिंगल लेन है। वहीं रोडवेज व्यवस्था की दुरुस्त नहीं है। बैठक में अश्वनी साहू, रामेश्वर प्रसाद उमर, अनिल उमर, राहुल उमर, रवि जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें