सुरियावां। नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के अलग-अलग विद्यालय के 33 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद कुर्सी दौड़ और जलेबी दौड़ एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, राणा गोविंद, शक्तिमान उपाध्याय, विजय कुमार मौर्य, राम सजीवन, भास्करानंद मिश्र, भैरवानंद, मनोज प्रभाकर, वेद प्रकाश, राजीव रत्न, देवेंद्र कुमार मिश्र आदि रहे।