बाबूसराय। वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन पर कटका पड़ाव के पास सर्विस लेन पर गंदगी का अंबार लग गया है। ग्राम पंचायत से लेकर एनएचएआई की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बारिश के बीच उठने वाली दुर्गंध से राहगीर परेशान हैं। यहां से रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। वही संक्रमित बीमारी का डर स्थानीय लोगों को सताने लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार यहां दोना-पत्तल सहित अन्य कचरा डंप करते हैं। ग्रामीण डबलू सिंह, राजेश जयसवाल, मोनू, नागेंद्र, राकेश, भोला आदि ने बीडीओ से साफ-सफाई कराने की मांग की।