सौ शय्या अस्पताल में लगा डिजिटल एक्सरे। संवाद
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 19 महीने से खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन शुक्रवार को बन गई। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
अगस्त 2024 में बिजली गिरने के कारण मशीन के ड्रैग कार्ड में तकनीकि खराबी आ गई थी। स्टेबलाइजर जल गया था। अस्पताल में रोजाना 500 मरीज आते हैं। इसमें से 50 फीसदी मरीज ऑर्थो के होते हैं। इसमें से कई मरीजों को एक्स-रे की जरुरत पड़ती है। ओपीडी भवन में व्यवस्था नहीं होने से मरीज को परिसर के टीबी अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए जाना पड़ता है। यहां रोजाना 60 से 70 एक्स-रे की जाती है। जो क्षमता से अधिक है। इसके अलावा जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी के भी मरीज एक्स-रे कराने आते हैं। एक्स-रे कराकर उन्हें दोबारा डॉक्टर को दिखाने में पूरा दिन लग जाता है। दिसंबर 2025 में एक्स-रे मशीन ठीक कराने के लिए लखनऊ बिजली एडी विभाग ने 20 लाख रुपये की तकनीकि स्वीकृति दी है। दिसंबर में बजट की स्वीकृति मिलने के बाद अप्रैल में मशीन को ठीक किया गया।