फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पूर्व विधायक के भतीजे की बढ़ी मुश्किलें, अब प्रयागराज में कुर्क होगी 8.30 करोड़ की संपत्ति

Mon, 12 Dec 2022 06:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही

सार

 जेल में निरुद्ध गैंगस्टर अभियुक्त मनीष मिश्रा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, गैंगस्टर, लूट, अपहरण, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में पेश होते डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग के सदस्य एंव डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की  8 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति कुर्क होगी। डीएम के आदेश के बाद पुलिस प्रयागराज स्थित तीन मंजिला इमारत को कुर्क करने की कवायद में जुट गया है।

विज्ञापन


जेल में निरुद्ध गैंगस्टर अभियुक्त मनीष मिश्रा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, गैंगस्टर, लूट, अपहरण, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। डीएम गौरांग राठी ने सोमवार को विजय मिश्र गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्र पुत्र रामजी मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज की 8.30 करोड़ की प्रयागराज में स्थित अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मनीष ने आपराधिक कृत्य कर प्रयागराज स्थित बाघंबरी हाउसिंग स्कीम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन रजिस्ट्री कराया था। जल्द ही पुलिस टीम उक्त संपत्ति को जब्त करेगी।

विज्ञापन

 ब्लॉक प्रमुख कोर्ट में पेश, नहीं पहुंचे पूर्व विधायक

सामूहिक दुष्कर्म सहित तीन मामलों में सोमवार को डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र एफटीसी प्रथम सुबोध सिंह की अदालत में पेश हुए, जबकि पूर्व विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और भतीजे विकास मिश्र पेश नहीं हुए। गवाह भी नहीं पहुंचे। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सभी को तलब किया।
विज्ञापन

रिश्तेदार की संपति हड़पने, गैंगस्टर एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु और भतीजे विकास, मनीष मिश्र की पेशी होनी थी। सुबह 11 बजे कोर्ट में सिर्फ मनीष मिश्र ही पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 19 और 22 दिसंबर को नियत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें