फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घंटों खड़ा रहने के बाद पेट्रोल पंप पर नहीं मिली सीएनजी

विज्ञापन
गोपीगंज में सीएनजी न मिलने पर प्रदर्शन करते वाहन चालक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के झीलीयापुल के समीप राजमार्ग पर सीएनजी लेने के लिए सुबह से लाइन में लगे वाहन चालकों ने सीएनजी न मिलने पर आक्रोशित हो उठे। आरोप लगाया कि सीएनजी होने के बाद भी प्रबंधक के द्वारा ऑटो चालकों को घंटों खड़ा कराया गया और सीएनजी नहीं दी। जिससे उनका व्यापार प्रभावित हुआ। प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों ने बताया कि राजमार्ग के ओवरब्रिज के समीप सीएनजी पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइन लगी हुई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी वाहन चालक को सीएनजी नहीं मिल पाया। इस दौरान अभिषेक कुमार, शिवदत्त पाठक, रमेश चंद, शिवलाल यादव, अनिल कुमार जायसवाल, संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें