फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए चुनाव : अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तस्वीर मंगलवार को साफ हो गई। दो पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अध्यक्ष के लिए छह और महासचिव के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। आय-व्यय निरीक्षक पद पर एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध तय हो गया है। दो जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। डिबाए के वार्षिक चुनाव को लेकर पिछले 10 से 12 दिनों से सरपतहां स्थित अधिवक्ता चेंबर हॉल में नामांकन प्रक्रिया चली। नामांकन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार को नाम वापसी का दिन रहा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर भरतलाल यादव और कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश पांडेय ने पर्चे वापस लिए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ पाठक, सदस्य मोहनलाल मिश्र ने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन, महासचिव पद पर तीन, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चार और उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव पर चार, आय-व्यय निरीक्षक पद पर एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी में सात और कनिष्ठ में चार उम्मीदवार बचे हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को मतदान होना है। मतदान में शामिल होने के लिए अधिवक्ता सीओपी कार्ड लेकर ही आएंगे। कार्ड न लाने पर मतदान से वंचित रह जाएंगे। वहीं नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें