फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए चुनाव : 12 उम्मीदवारों ने किए नामांकन

विज्ञापन
डिबाए चुनाव के लिए अ​धिवक्ता चेंबर में नामांकन करते उम्मीदवार। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट में बीएलओ को सम्मानित करते डीएम व अन्य।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष के दो समेत कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। दो दिनों में कुल 16 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। दूसरे दिन सात नामांकन पत्र लिए गए। चुनाव को लेकर अधिवक्ता चेंबर में गहमागहमी रही। डिबाए चुनाव को लेकर सोमवार से ही नामांकन शुरू हो गया है। मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार चौबे, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष शंकर दूबे, राम शिरोमणि यादव, महासचिव के लिए जयप्रकाश मौर्य, सुनील कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में योगेश कुमार मिश्र एवं सुनील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पर प्रमोद कुमार तिवारी और हरिओम बिंद, संयुक्त सचिव के लिए वंश कुमार पांडेय और राहुल कुमार ओझा ने नामांकन किए। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्र ने बताया कि 12 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। दो दिनों में कुल 16 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए अब तक चार प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। बताया कि दूसरे दिन सात नामांकन पत्र लिए गए। कहा कि 20 दिसंबर तक नामांकन दाखिल होगा। 22 को नामांकन पत्रों की जांच और 23 को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें