फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर में होगी 10 दिन तक नि:शुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की महामारी में जांच के नाम पर आर्थिक संकट से गुजर रहे गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों और किसान परिवारों को राहत मिलेगी। गोपी डायग्नोस्टिक सेंटर बघेल छावनी-गोपीगंज में 10 दिनों तक ब्लड, शुगर, सीबीसी, टाइफाइड, मलेरिया की जांच नि:शुल्क होगी। डॉ.प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नि:शुल्क जांच का लाभ मरीजों को 11 से 20 मई तक सुबह आठ से सायं छह बजे तक मिलेगा। उन्होंने आह्वान किया कि महामारी में जन-जन को दवा से अधिक बचाव की जरूरत है। घर से निकलते समय मास्क लगाने, जांच केंद्र और मेडिकल स्टोर, सरकारी निजी अस्पतालों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने, बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलने, स्वच्छता अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें