फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंधी से टूटा धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। रविवार शाम आयी तेज आंधी में धनतुलसी डेंगुरपुर पीपे का पुल टूट कर बह गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पुल टूटने के कारण बड़ी संख्या में दो पहिया चालक दोनों तरफ फंस गए। जिले में रविवार की शाम अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं के कारण धूल, अंधड़ का माहौल बन गया। इस बीच कोनिया क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण पीपा पुल आंधी के कारण टूट गया। पुल के 30 से 35 पीपे गंगा में बह गए हैं। पुल टूटने के कारण तमाम लोग दो पहिया चार पहिया वाहन लेकर गंगा के इस पार और उस पार फंस गए। गंगा में उत्तर दक्षिण दिशा में स्थापित पीपे गंगा में बह कर पूरब पश्चिम की स्थिति में तैर रहे हैं। इधर अगले हफ्ते से शादी विवाह शुरू हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में पुल टूट जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोकनिर्माण विभाग (पीपा पुल) के जेई वीबी सिंह और ठेकेदार विमल पांडेय ने कहा कि आंधी के कारण पीपा पुल टूट गया है। एक से दो दिन में पुल को दुरुस्त कर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें