फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धनतुलसी और सीतामढ़ी पीपापुल 20 के बाद होंगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के दो गंगा घाटों पर पीपा पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सीतामढ़ी-मिश्रपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा में पीपा पुल का निर्माण अधर में है। हालांकि दोनों पीपा पुलों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ठंड के सीजन, लगन में जिले के तीनों पीपा पुल का निर्माण नहीं हो सका, इसी कारण लोगों को असुविधाएं झेलनी पड़ रही। सीतामढ़ी पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर कराता है। अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि सीतामढ़ी पीपा पुल पर आवागमन के लिए चालू करने का काम तेजी से चल रहा है। बताया कि 94 पीपा जोड़ा जा चुका है। गंगा के जल स्तर में अधिकता के कारण पीपा कम पड़ गया है। जिसके कारण प्लास्टिक की सात हजार बोरियों में बालू भर कर गंगा के पानी में डाल कर सड़क बनाने का काम शुरू है। बताया कि इसी सप्ताह में पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इसी तरह धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण भदोही करवा रहा है। इस महत्वपूर्ण पीपा पुल के तीन पीपों में जंग लगने के कारण छेद हो गया है। अवर अभियंता बीबी सिंह ने बताया कि जर्जर पीपों की वेल्डिंग कर ठीक किया जा रहा है। कहा तीन से चार दिनों में पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें