फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसे में ढाबा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। वाराणसी-प्रयागराह हाइवे पर महराजगंज के पास हाइवे आर-पार कर रहे एक ढाबा मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के फूलपुर, रोहता कदीम निवासी 42 वर्षीय सुनील मिश्रा महराजगंज में एक ढाबे में मजदूरी करता था। बुधवार की देर रात वह हाईवे पार कर किसी काम से उस पर जा रहा था। इस बीच तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मजदूर ढाबे में मजदूरी कर रहा था। हाईवे पार करते हुए समय किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें