फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भक्तों ने मां सिद्धिदात्री से की सर्वमंगल की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के नवमी पर सोमवार को जिले के दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की अर्चना की। नौ दिनों का नवरात्र व्रत रहने वाले लोगों ने हवन कर व्रत का पारण किया और ब्राह्माणों को दान दिया। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन उम्मीद के अनुसार मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का दौर शुरू हो गया। दिन भर पूजा अर्चना के बीच भक्त हवन आदि कार्य में लगे रहे। जिले में तमाम दुर्गा मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिर व पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ पर नियंत्रण पाने में मंदिर परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डुहिया भावसिंहपुर निवासी पंडित दीनानाथ शुक्ला ने बताया कि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। मां की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवमी तिथि को बड़ी संख्या में लोग व्रत का पारण करने पहुंचे थे। मंदिरों में व्रती महिलाएं और युवतियों के साथ युवाओं ने हवन कुंड में आहुति डालकर व्रत की पूर्णाहुति की। जिले के गोपीगंज के सदर मोहाल के मां दुर्गा जी मंदिर, पसियान मोहाल की मां बम्बा देवी मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, औराई स्थित मां कड़े माता मंदिर, बाबूसराय क्षेत्र के चेरापुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर, भदोही कटरा बाजार स्थित मां शीतला मंदिर और सुरियावां के बड़ी महारानी मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही। पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि जो भक्त नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रहते हैं। वे मंगलवार को प्रात: 6.25 बजे के बाद अपने व्रत का पारण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
भजन संध्या में झूमे भक्त
गोपीगंज। क्षेत्र के गहरपुर में शिव मंदिर नवरात्र के अंतिम दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक गायक राजेश परदेशी ने भक्ति गीतों से लोगाें को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्यारा सजा हैं तेरा द्वार भवानी.....मैया शेरवा तोहार सवारी बा.....मईया के रूपवा निहाल कइले बा...आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर टिंकू सिंह, टप्पू सिंह राजेंद्र पाल, उमेश, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें