फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा के दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा के विग्रह स्वरुप के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक दर्शन पूजन करने वालों का ताता लगा रहां। इस क्रम में में बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र की तृतीया तिथि को ज्ञानपुर नगर के भुड़की में स्थित घोपईला माता मंदिर में तड़के भोर से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां पर सबसे पहले मंदिर के पुजारी ने माता का श्रृंगार किया और उन्हें नवीन वस्त्र व आभूषण पहनाएं। इसके बाद भोर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद घोपईला माता का कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया। वहीं गोपीगंज में नगर के सदर मोहाल में स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र की तृतीया तिथि को माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। इस दौरान यहां पर भक्तों ने माता दुर्गा को फल माला व अन्य नैवेद्य व प्रसाद अर्पित किए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड होने से सोशल डिस्टेंशिंग देखने को नहीं मिला। इसके अलावा गोपीगंज के ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर में स्थित चौरा माता मंदिर में भी सुबह से ही माता चौरा का दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहीं। हालांकि मंदिर में आने वाले भक्तों को माता चौरा के गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में भक्तों ने दूर से ही मां के दरबार में मत्था टेका। इसके साथ ही गोपीगंज क्षेत्र के डेरवा में स्थित शीतला माता मंदिर में भी माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिर में भक्तों केे लाईन में सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराते हुए प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें