फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
सावन के तीसरे मंगलवार को चकवां महाबीर मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन के तीसरे मंगलवार को जिले के महावीर मंदिरों पर आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों पर हनुमान जी के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने हलुआ, पूड़ी, चना से लेकर अन्य सामग्री चढ़ाकर दर्शन पूजन किया। ज्ञानपुर नगर से सटे ऐतिहासिक चकवा महावीर मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। बारिश के बावजूद पूजन अर्चन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। यहां विविध दुकानें भी सजाई गई थी। इससे मंदिर परिसर में मेले जैसा नजारा रहा। जहां महिलाओं ने घर गृहस्थी के सामान खरीदे तो वहीं बच्चों ने चर्खी-झूले का आनंद उठाया। औराई के नटवां महावीर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। ऊंज : महावीर मंदिर बिहसपुर छतमी, महावीर मंदिर मोन, महावीर मंदिर सूफीनगर गोधना पर भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर अपने को धन्य किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें